नाॅटी पलक ने पिंकथाॅन में बिखेरा अपनी नाॅटनेस का जादू
देहरादून। दून की रहने वाली पलक जिन्हे मुंबई में सब नाॅटी पलक के नाम से जानते है ने मुंबईवासियों को अपनी आवाज का दिवाना बनाया हुआ है। पलक एक रेडियो जाॅकी है और दून से लेकर मंुबई तक लोग उनकी आवाज सुनने के लिए इंतेजार करते है। नाॅटी पलक का शो रेडियो पर रोजाना दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक आता है जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जाती है, जागरूकता अभियान चलाए जाते है यही नहीं फिल्मी सितारे भी आ कर अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते है। पलक रेडियो के साथ कवच नाम से एक जागरूकता अभियान भी कर चुकी है जिसे बहुत सराहा गया था और इसमें जरूरतमंद बच्चेे जो कि सरकारी स्कूलों में पढ़ते है को अंडरवीयर, सेनेटरी पैडस, तौलिये आदि बांटे गए थे। यह पहली बार था कि किसी के द्वारा अंडरवीयर भी बांटे गए। पलक ने बताया कि रेडियो की दुनिया मे कदम रखने के बाद उन्होंने रेडियो सिटी मुंबई में काम किया साथ ही कई रेडियो स्टेशन जैसे रेड एफएम मंुबई, बिग एफएम दुबई, रेडियो दिल न्यूयाॅर्क में भी काम किय। अब वे वापस एक बाद रेडियो सिटी मुंबई के साथ कार्य कर रही है और उनके शो को बहुत सराहा जा रहा है। पलक ने अपने इस शो “नाॅटी पलक“ में अब तक कई बड़े बड़े बाॅलिवुड सितारों का इंटरव्यूह किया है और रेडियो के माध्यम से महिलाओं सहित कई एसे मुद्दे उठाए है जो अमजन की आवाज बने है।